बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में स्कूली छात्रों ने नशा मुक्ति अभियान के लिए रैली निकाली, लोगों को किया जागरूक
बल्देवगढ़ नगर के समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर नगर के मुख्य बस स्टैंड से जनपद पंचायत प्रांगण तक रैली निकालकर लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया।समस्त स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं और अधिकारी कर्मचारी जनपद पंचायत प्रांगण में एकत्रित हुए। एवं जनपद पंचायत प्रांगण में सभी लोगों ने नशा न करने की शपथ ली।