बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के तहसील के सामने दबंगों ने पत्रकार के साथ की मारपीट ,वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के तहसील गेट के सामने दबंगों द्वारा एक पत्रकार के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्रकार ने मामले की शिकायत थाना पुलिस की है। थाना पुलिस का कहना है की छानबीन शुरू कर दी गई है।