भांडेर: ग्राम बैजापारा के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक चालक घायल, भांडेर अस्पताल में उपचार जारी
भांडेर थाना क्षेत्र के बैजापारा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से एक बाइक चालक युवक सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। वहीं घायल बाइक चालक युवक को डायल 112 पुलिस के द्वारा उपचार के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार किया गया है। घटना शनिवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।