घाटमपुर: बीते दिन मुगल रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास से सचिव व लेखाकार का गायब हुआ बैग खंती में पड़ा मिला, जाँच में जुटी पुलिस
बीते दिन घाटमपुर के मुगल रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास टप्पेबाजों ने कार सवार सचिव व लेखाकार का गाड़ी में रखा अभिलेख से भरा बैग और लैपटॉप का बैग लेकर फरार हो गए थे। वही आज मुगल रोड स्थित राहा मोड़ के पास खंती में दोनों बैग पड़े मिले हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बैग को थाने ले गई है।