घाटमपुर: मोहम्मदपुर गांव स्थित रामगंगा नहर में मिला नग्न अवस्था में युवक का शव, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
साढ़ थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव स्थित रामगंगा नहर में नग्न अवस्था में शव बहते हुए मिला। शव को देखते ही ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकल फोरेंसिक टीम को बुलवाकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।