भोरे प्रखंड के अलग-अलग गांवों में होली के दिन हुई हिंसक घटनाओं ने त्योहार के रंग में भंग डाल दिया। विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की वारदातों में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग सोलह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सबसे अधिक तनाव बंधु छापर और विश्रामपुर गांव में देखने को मिला।