भेल्दी थानाक्षेत्र के रायपुरा बाजार पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, चाकूबाजी व फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर एक बजे छपरा जेल भेज दिया । पुलिस ने बताया कि घटना सैयद हुसैन व वसीम अख्तर के बीच हुई थी जिसमें समीर हुसैन,तैयब हुसैन समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।