कानपुर: बादशाहीनाका क्षेत्र के कपड़ा मार्केट में हुई चोरी का एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
बादशाहीनाका थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने मंगलवार 2:00 बजे प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि,आरोपी ने कपड़ा मार्केट में शटर काटकर करीब साढ़े सात लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। अब आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है