नवविवाहिता ने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। स्वजन ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। मामला शनिवार सुबह करीब आठ बजे खालवा थाना क्षेत्र का है। खालवा टीआइ जगदीश सिंधिया के अनुसार 25 वर्षीय स्वाति पति नितेश निवासी पौडल्या ने घर में रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, मृत्तिका के स्वजन का आरोप है कि स्वाति का अपने पति से विवाद चल रहा था।