कुचायकोट: सासामुसा: पुलिस ने दाहा नदी पुल के पास से एक कार सवार को 140 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सासामुसा दाहा नदी पुल के समीप से 140 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम दिनेश कुमार बताया जा रहा है। इसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने आज शनिवार को सुबह 11 बजे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस शराब और कार को जप्त कर लिया है।