जबलपुर: जीरो डिग्री से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 210 ग्राम गांजा एवं एक्सिस वाहन जप्त
धीरज पटैल उम्र 23 वर्ष एवं राजू केशरवानी उम्र 62 वर्ष एक ग्रे रंग की एक्सिस के साथ खड़े थे दोनों की तलाशी लेने पर एक एक पुड़िया एवं एक्सिस में प्लास्टिक थैली में गांजा रखा मिला। गांजा की तौल करने पर कुल 210 ग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, दोनों आरोपियों के कब्जे से 210 ग्राम गांजा एवं वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा 2450 रूपये जप्त किया गया।