मंगलवार के दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट क्षेत्र के हरेवली बैराज रोड पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा। इस दौरान ट्रैक्टर में आग लग गई। जबकि चालक की दबने से मौत हो गई ।ट्रैक्टर चालक की पहचान अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव प्रेमपुरी निवासी हीरा सिंह के रूप में हुई।