राजगीर: ईमानदारी की मिसाल: सोरई गांव के आटा मिल संचालक ने ₹2 लाख लौटाए, गांव में हुई प्रशंसा
Rajgir, Nalanda | Nov 10, 2025 आज के समय में जब लोग अकसर ईमानदारी के खत्म होने की बातें करते हैं, वहीं राजगीर थाना क्षेत्र के सोरई गांव के एक आटा मिल संचालक ने ऐसा उदाहरण पेश किया जिसने पूरे इलाके का दिल जीत लिया। सूत्रों के अनुसार इस मामले की जानकारी सोमवार की शाम 4:30 बजे दी उन्होंने कहा कि सोरई गांव के ही निवासी मुकेश कुमार, जो विष्णु तेल एवं आटा मिल चलाते हैं, अपने मिल में गेहूं की बो