जयपुर: मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा, पुलिस ने संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की, आरोपी फरार
मानसरोवर थाना इलाके में नशे के कारोबारी दिन ब दिन पनपते जा रहे हैं। एवं मानसरोवर थाना क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों का लगातार बढ़ाना इस बात का संकेत है की पुलिस प्रशासन अपने काम को मुस्तैदी से अंजाम नहीं दे रहा है इन अपराधीयो का विरोध करने वाले भी इनकी रडार पर आ जाते हैं और फिर यह विरोध करने वालों के साथ में जानलेवा हमला करने तक से भी नहीं चूकते हैं।