राठ: धनौरी गांव के पास इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्र को बस ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, किया गया रेफर
राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के पास तेज रफ्तार बस ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार एक छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए कस्बा राठ से मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव जा रहा था। वहीं राहगीरों ने घायल हुए छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।