राजगढ़ी: सड़क मार्ग से संपर्क कटने के कारण कुपड़ा, कुनसाला व त्रिखली के ग्रामीण गांव तक नहीं पहुंचा पा रहे खाद्यान्न
बीते माह 28 जून को यमुनोत्री क्षेत्र में आपदा के कारण कुपडा, कुनसाला मोटर पुल प्रभावित हो गया था। इस कारण तीन गांवों की आवाजाही ठप हो गई थी। वहां पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सड़क मार्ग तो दूर, पैदल मार्ग भी नहीं बनाया गया है। लेकिन वहां पर पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध होने पर भी ग्रामीण खाद्यान्न को गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।