मड़ियाहू: भदखिन गांव में आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी की हुई मौत, सूचना पर वनकर्मी पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गये
भदखिन गांव में आबादी से कुछ दूर खेत में टहल रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सुरेरी थाना क्षेत्र के भदाखिन गांव में आवारा कुत्तों के हमला किया तो मोर उड़ना चाहा लेकिन एक विद्दुत पोल से टकराकर नीचे गिर गया। मोर के नीचे गिरते ही कुत्तों ने हमला कर दिया। वनकर्मी ने मोर का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गए।