मड़ियाहू: बरसठी के एक गांव की लड़की द्वारा रेप के प्रयास की झूठी सूचना पर सीओ मड़ियाहूं का आया बयान
बरसठी क्षेत्र के एक गांव की लड़की द्वारा मीरगंज के सरायदेवा नहर के पास रेप का प्रयास करने की झूठी शिकायत के मामले में सीओ मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह का बयान सामने आया है। सीओ ने बताया कि बरसठी थाना अंतर्गत एक गांव की पीड़िता ने UP 112 पर अपने साथ 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गलत काम किए जाने के सम्बन्ध में सूचना दिया था,जो झूठा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।