मड़ियाहू: अन्ना व रनापुर गांव के लोगों की शिकायत पर विद्युत विभाग ने गोपालापुर फीडर से लाइन जोड़ने के लिए गिराया विद्युत पोल
बरसठी ब्लॉक के रनापुर, बरियारपुर, सिरौली गांव को गोपालपुर विद्युत फिडर से जोड़ने के लिए जज सिंह अन्ना ने गांव के आनंद पांडे के साथ डीएम को ज्ञापन देने के बाद बिजली विभाग ने गोपालपुर प्राइमरी विद्यालय के पास 58 विद्युत पोल गिरा दिया है। रनापुर, बरियारपुर, सिरौली गांव के लोग लो वोल्टेज के कारण बहुत परेशान है क्योंकि यह गांव जंघई फीडर से जुड़ा हुआ है।