बिलासपुर सदर: टीपर यूनियन बिलासपुर ने दिया अल्टीमेटम, 7 दिसंबर तक रोजगार नहीं मिला तो ऑपरेटर सड़क पर उतरेंगे
टीपर ऑपरेटर्स यूनियन बिलासपुर ने गाबर कंपनी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 दिसंबर तक उनकी गाड़ियों को नियमित रोजगार नहीं दिया गया, तो यूनियन कंपनी का कार्य बंद कर देगी और बड़े स्तर पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। यूनियन के चेयरमैन सतदेव शर्माओर प्रधान चंदन सिंह चंदेल ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कंपनी ने 7 दिसंबर तक का समय मांगा है।