पचपदरा: बालोतरा जिला कलेक्टर ने पचपदरा की तालाब का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
22 फरवरी गुरुवार को जिला कलेक्टर बालोतरा सुशील कुमार यादव ने पचपदरा के तालाब का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस तालाब को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस तालाब का विकास कार्य CSR फंड से किया जाएगा। जिला कलेक्टर नेम जल ग्रहण एवं भू संरक्षण विभाग के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश। इस दौरान पचपदरा सरपंच पूजा राठौड़ एवम कार्मिक रहे उपस्थित।