धनौरा: गजरौला दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, चालक की मौत, 20 यात्री हुए घायल
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक रोडवेज बस बेकाबू होकर दौड़ गई। बस आगे चल रही धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, फिर ट्राली पलट गई। एक कार भी चपेट में आई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।