पुरनपुरा क्षेत्र की गली नंबर 5 में बिना बारिश के ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इससे स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।