सोनपुर: सोनपुर पुलिस ने सबलपुर चहारम में छापेमारी कर देसी शराब बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sonepur, Saran | Feb 29, 2024 सोनपुर पुलिस ने सबलपुर चहारम में छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बुधवार को बताया कि सबलपुर चहारम से 15 लीटर देसी शराब को बरामद किया गया है। वहीं मौके पर दो युवकों को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे गए आरोपी नरेश राय और लुलन राय हैं।