निघासन: अंतिम संस्कार से घर वापस आ रहे बाइक सवार को बल्लीपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में हुई मौत
मझगई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रीतिया फार्म गांव निवासी रंजीत सिंह पुत्र हरिवंश सिंह बाजपुर फार्म गांव में अपने भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से रंजित सिंह घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बल्लीपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में रंजित सिंह की मौके पर मौत हो गई थी।