जीवन बीमा व्यवसाय राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई ने सोमवार को 3 बजे भंडारीडीह रोड स्थित शाखा परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष संजय शर्मा सचिव धर्म प्रकाश संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू , राजेश कुमार उपाध्याय और विजय कुमार ,उपाध्यक्ष कुमकुम बाला वर्मा और उमानाथ झा उपस्थित थे।