सिवानी: सिवानी पुलिस ने सुरेन्द्र नामक व्यक्ति को देशी पिस्तौल सहित किया काबू।
Siwani, Bhiwani | Apr 11, 2024 सिवानी पुलिस ने गांव झुंपा के ईशरवाल मोड पर सुरेंद्र नामक व्यक्ति को देशी पिस्तौल के साथ काबू किया है जो कि सीकर राजस्थान का रहने वाला है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़ ने बताया कि इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी और इसी आधार पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।