पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान गली में दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान गली में वर्चस्व और बदले की भावना को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दो भाइयों पर 4 मार्च को जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें दोनों भाई बाल बाल बच गए।