समस्तीपुर: रामनवमी पर हिंदू पुत्र संगठन ने रविवार को निकाली भव्य शोभा यात्रा
समस्तीपुर में रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार को हिंदू पुत्र संगठन की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर की सड़कों पर श्रीराम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष करते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए।