बादली: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बादली में की प्रेसवार्ता कहा लोकतंत्र की हो रही हत्या
Badli, Jhajjar | Mar 22, 2024 बादली आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता रणबीर गुलिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी करना लोकतंत्र की हत्या करना है। सीएम केजरीवाल ने भाजपा की पोल खोलने का काम किया तो सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया।