रायसिंहनगर में उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में इच्छापूर्णी गौशाला भोमपुरा के विकास को लेकर बैठक हुई। टीन शेड निर्माण सहित व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न संस्थाओं व समाजसेवियों ने सहयोग राशि की घोषणा की। बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील पटवारी ने ₹1.50 लाख सहित कई संगठनों ने आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।