नर्मदापुरम नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बैतूल पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास पर उनकी सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के देवलोकगमन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान नीतू यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।