थाना मड़िहान पर वादी लालजी यादव निवासी मगरमुड़े थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध बकरी चोरी के संबंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई रविवार की शाम 5:00 बजे थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामआश्रय निवासी मराची जनपद सोनभद्र को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया।