कहरा: सौरबाजार थाना की पुलिस ने देसी हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Feb 24, 2024 सहरसा जिले के सौरबाजार थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार का प्रदर्शन कर रहे एक युवक को देसी मस्केट के साथ सौरबाजार थाना के गौरवगढ़ गांव से गिरफ्तार किया है। आज जिसकी जानकारी साइबर थाना की डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद सलाउद्दीन है जो कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के गौरवगढ़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।