पचपदरा: बालोतरा जिला कलेक्टर ने बुधवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अनुपयोगी सामान को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए
बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को जिला कार्यालय की विभिन्न शाखोंओ का किया औचक निरीक्षण। जिला कलेक्टर ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण कर कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने विभिन्न शाखों में नकारा एवं अनुपयोगी सामान को शीघ्र निस्तारित करने के भी दिए निर्देश