पचपदरा: बालोतरा में आवारा सांडों ने लड़ते-लड़ते एक बाइक सवार को किया चोटिल वही एक बाइक को किया क्षतिग्रस्त
बालोतरा में इन दिनों आवारा सांडों का है आतंक। आवारा सांड लड़ते लड़ते आए दिन किसी न किसी को कर रहे हैं चोटिल। बुधवार को समदड़ी रोड पर दो आवारा सांड ने लड़ते-लड़ते एक बाइक सवार को किया चोटिल। इन सांडों ने दुकानों के आगे रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। दुकान के आगे खड़ी एक बाइक को भी किया क्षतिग्रस्त। कड़ी मशक्कत के बाद दुकानदारों ने इन सांडों को भगाया।