लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत सेन्हा पंचायत ग्राम एवं चितरी-डाडू पंचायत के विभिन्न गांवों में मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने किया।