हिलसा: कुर्मिया बिगहा गांव में फरार वारंटी के घर पर हिलसा थाने की पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Hilsa, Nalanda | Aug 4, 2024 रविवार को हिलसा थाना पुलिस हिलसा थाना क्षेत्र के कुर्मियां बीघा गांव में टुनटुन बिंद के पुत्र जीतेश कुमार के घर पर इश्तिहार चिपकाने का काम किया गया है. डुगडुगी भी बजाया गया है. बताया जाता है कि अगर एक पखवाड़े के अंदर हिलसा थाना या हिलसा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करता है तो इसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी.