पांकी: ताल उच्च विद्यालय के पास खेत में हल जोतते समय हाई वोल्टेज तार गिरने से बैलों की मौत, किसान गंभीर
Panki, Palamu | Jul 7, 2025 पांकी प्रखंड के ताल उच्च विद्यालय के समीप सोमवार सुबह 10 बजे खेत में बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से हल जोत रहे किसान एवं उनके दोनों बैल चपेट में आ गए। बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान गंभीर रूप से झुलस गया। जख्मी किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु उन्हें रेफर कर दियाl