फुलेरा मु. सांभर: प्रतापपुरा में सड़क किनारे खड़े बीएसएफ के जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल जवान को जयपुर किया रेफर
जयपुर फलोदी मेगा हाईवे पर आज प्रतापपुरा गांव में BSF के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जहां जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया। दरअसल नागौर से जयपुर BSF के जवान जा रहे थे इस दौरान प्रतापपुरा में एक होटल पर चाय पीने रुक गए इस दौरान एक जवान सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने जवान को टक्कर मार दी।