गोह: पोखरहा में आग लगने से किसान का 10 बीघा धान जलकर हुआ राख, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
बीती रात गोह थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में असामाजिक तत्वों ने 10 बिघे के धान के बोझे में आग लगा दी। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पोखराहा गांव निवासी किसान मनोज शर्मा का लगभग 10 बीघा खेत का धान खलिहान में रखा हुआ था। गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरपूर प्रयास क