झाझा: जिला पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने झाझा थाना का निरीक्षण किया, पुलिस पदाधिकारी को दिए कई दिशा-निर्देश
Jhajha, Jamui | Dec 25, 2025 गुरुवार को शाम 4:30 बजे जिला पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने झाझा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की स्थिति, थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने अलग-अलग मामलों के अनुसंधान पदाधिकारियों से कांडों के निष्पादन की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए