जौनपुर: कलेक्ट्री कचहरी में मरकज़ सीरत कमेटी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
माहे रमजान में साफ सफाई व अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर मरकज़ सीरत कमेटी ने ज़िलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में मस्जिदों के अगल-बगल साफ सफाई, मस्जिदों की तरफ खोद कर छोड़ी गई सड़कों का समतलीकरण, सुबह-शाम नियमित रूप से जलापूर्ति सहित अन्य मांग शामिल है।