पताही में 100 दुकानों पर चला प्रशासन का डंडा, झंडा चौक से बड़का बाजार तक अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज पताही प्रखंड क्षेत्र के झंडा चौक से बड़का बाजार तक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई दुकानों पर जल्द ही प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी प्रशासनिक टीम ने स्थल पर पहुंचकर जमीन की नापी की।