मंदसौर: सुरक्षा गार्ड पद भर्ती हेतु शिविर का आयोजन 6 से 13 मार्च तक
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा बताया गया, की सुरक्षा गार्ड पद भर्ती हेतु आर एस सिक्योरिटी जयपुर द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है। सुरक्षा गार्ड पद भर्ती शिविर जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में 6 मार्च को, जनपद पंचायत भानपुरा में 7 मार्च को, जनपद गरोठ में 11 मार्च को, जनपद सीतामउ में 12 को, जनपद मंदसौर में 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा।