कटनी नगर: कटनी में मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल का फैसला स्थगित, पीड़ित ने प्रशासनिक अमले से बातचीत के बाद लिया फैसला
कटनी रगुनाथगंज निवासी शैलेन्द्र जैन आज गुरुवार को 11:30 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय प्रशासनिक अमले के आश्वासन के बाद स्थगित किया। पीड़ित ने आज गुरुवार दोपहर 1:40 मिनट पर बताया कि एनकेजे क्षेत्र में रेलवे बे ग्रेट सेपरेटर कार्य के चलते उनकी भूमि अधिग्रहित कर निर्माण तोड़ दिया था। वे मुआवजे के लिए 4 वर्ष भटक रहे।