भोरे: खलवागांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक मकान जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
भोरे प्रखंड के खलवा गांव में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे शॉर्ट सर्किट से एक करकटनुमा घर में भीषण आग लग गई। इस आग लगी की घटना में करकटनुमा घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवमी चौहान की पत्नी अमलावती देवी के घर में आग लगने से सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निकांड के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।