गांगड़तलाई: खूंटी के नारजी गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक के साथ हुई मारपीट, बाइक व मोबाइल लूटा
शुक्रवार देर रात 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार खूंटी नारजी गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट और लूट की घटना हुई। सल्लोपाट थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित प्रताप गरासिया ने गांव के ही सुभाष, लवजी, रोशन, कालू, राकेश, कला, गहू, रमेश और गणेश के खिलाफ रिपोर्ट दी है। प्रताप ने बताया कि वह लवजी के घर शादी में गया था। वहां बैठा था। तभी सुभाष और उसके साथी