कलान: मिर्जापुर थाना पुलिस ने भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बेटा जंगल से हत्यारे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसारदिनांक 12.जनवरी को वादी मुकदमा श्री कृष्णपाल पुत्र आशाराम निवासी ग्राम बहेटी थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपने साले श्रीकृष्ण पुत्र जदुनाथ निवासी ग्राम बेहटा जंगल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।