पडरौना: कुशीनगर में दो लोगों को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने दी छुट्टी, हालत अब सामान्य
कुशीनगर जिले में सांप के काटने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के सोनवाल गांव में 10 वर्षीय संध्या निषाद,पुत्री सुरेश निषाद जो गांव के बाहर गई हुई थी, उसे जहरीले रसल वाइपर सांप ने काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी रहा। डॉक्टरों की देखरेख में किशोरी की हालत में अब सुधार है। हुए डिस्चार्ज